{"_id":"6a95d5b8632f009f9207d602","slug":"employee-dies-after-falling-from-roof-of-four-storeyed-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104082-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चार मंजिला श्रीजी सदन की छत से गिरकर कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चार मंजिला श्रीजी सदन की छत से गिरकर कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
वृंदावन। रमणरेती मार्ग स्थित चार मंजिला श्रीजी सदन की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजने के साथ ही परिजन को सूचित किया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बांदा के बेबरू, छिलोलर, भदांव निवासी 22 वर्षीय रामसूरत की रविवार रात करीब ढाई बजे फोगला आश्रम स्थित श्रीजी सदन के चार मंजिला भवन की छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी तब तक हुई जब सुबह सफाई कर्मी आश्रम परिसर की झाडू लगाने आया। सफाईकर्मी ने आश्रम के रिसेप्शन पर मौजूद कर्मचारी विनोद को जानकारी दी।
उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि रामसूरत आश्रम में चादर बदलने का कार्य करता था। वह यहां पिछले चार माह से कार्य कर रहा था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत होती है, फिर भी जांच की जा रही है। वह अविवाहित था।