फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   employee and drivers of garbage collection vehicles went on strike due to which filth seen all city In Mathura

Mathura: कर्मचारियों-गाड़ी चालक ने की हड़ताल, कचरा-कचरा हुई तीर्थनगरी; चहुंओर दिखाई दी गंदगी

Sat, 30 Mar 2024 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 11:16 PM IST
सार

कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के कर्मचारियों और चालकों ने हड़ताल कर दी। इससे पूरा शहर कचरा-कचरा हो गया। चहुंओर गंदगी दिखाई दी। 

विज्ञापन
employee and drivers of garbage collection vehicles went on strike due to which filth seen all city In Mathura
जगह-जगह लगे कचरे के ढेर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रोजाना की तरह-स्वच्छ भारत का इरादा, इरादा कर लिया हमने और कूड़ा घर से बाहर ले आईयो, आई नगर निगम की गाड़ी-वाली आवाज शनिवार को लोगों ने नहीं सुनी। दरअसल, कूड़ा कलेक्शन की कार्यदायी कंपनी और चालक, कर्मचारियों के बीच हुए विवाद के बाद कूड़ा एकत्रित का काम रोक दिया गया। हड़ताल की जानकारी जैसे-जैसे अन्य चालक, कर्मचारियों को हुई, तो जो जहां था, उसने वहीं काम रोक दिया।

विज्ञापन


शहर में कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ियों को चलाने वाले दर्जनों चालक और कर्मचारियों का कार्यदायी कंपनी नेचर ग्रीन के साथ कई मुद्दों को लेकर खींचतान चल रही है। बताया जा रहा है कि कार्यदायी कंपनी ने शनिवार को घोषणा की कि कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ियों के चालक कर्मचारियों के लिए फेस रीडिंग वाली मशीन लगाई जाएगी, जिससे हाजिरी लगेगी। इस बात की जानकारी जैसे ही चालक और कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने कूड़ा एकत्रित की हड़ताल कर दी। इससे शहर में कूड़ा न उठने से जगह-जगह गंदगी दिखाई दी।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार के समक्ष चालक और कर्मचारियों ने अपनी बात रखी। कंपनी के अधिकारियों और चालक कर्मचारियों के बीच वार्ता के बाद मामला सुलझा लिया गया। उप्र सफाई मजदूर एकता संघ का संयोजक उत्तम चंद सहजना ने बताया कि कंपनी सीएलसी के कर्मचारियों को अपने अधीन करना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूड़ा एकत्रित करने वाली गाड़ियों के चालक और कर्मचारियों के सामने कुछ भ्रम उत्पन्न हो गया था, जिसे बातचीत के बाद दूर करा दिया गया। -विनोद अग्रवाल, महापौर नगर निगम मथुरा-वृंदावन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed