{"_id":"698a33dcd9ed66bf4e02849d","slug":"emphasis-placed-on-strengthening-sanatan-dharma-without-caste-divisions-mathura-news-c-369-1-mt11002-142296-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जातियों में बिना बंटे सनातन धर्म को मजबूत करने पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जातियों में बिना बंटे सनातन धर्म को मजबूत करने पर बल दिया
विज्ञापन
गोविंदेश्वर पार्क में हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ करते अतिथि।
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप गोविंद नगर स्थित गोविंदेश्वर पार्क में हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति ने विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। वक्ताओं ने जातियों में बिना बंटे सनातन धर्म को मजबूत करने पर बल दिया।
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोसेवा विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अजीत महापात्र ने हिंदू समाज को एकजुट होने, सामाजिक समरसता बढ़ाने, जातिगत भेदभाव समाप्त करने तथा हिंदू विरासत और संस्कृति चेतना के संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने संघ द्वारा पिछले 100 वर्षों में किए गए प्रयासों की जानकारी दी। निधि अग्रवाल ने संघ के पांच प्रण की जानकारी दी और उनके अनुकरण का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव महाराज तथा महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सिटी जूनियर हाई स्कूल एवं लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य प्रवीण अग्रवाल ने नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया। संचालन चारु सिंघल ने किया। पार्षद नीरज वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत किया। भारत माता की आरती की गई। सम्मेलन में रोशन लाल अग्रवाल, एसके शर्मा, जयंती प्रसाद अग्रवाल, ओमप्रकाश बंसल, राधेश्याम बंसल, डॉ. संजय, नवीन मित्तल, उमेश शर्मा, अरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।