फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Emergence ceremony will be held at the mythological penance place of Ved Vyas

Mathura News: वेद व्यास की पौराणिक तपस्थली पर होगा प्रादुर्भाव समारोह

Tue, 27 Jun 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 27 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Emergence ceremony will be held at the mythological penance place of Ved Vyas
मथुरा। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में परंपरागत रूप से व्यास पूर्णिमा/गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में व्यासजी की कृष्णगंगा घाट स्थित पौराणिक तपस्थली पर आदिगुरु महर्षि वेद व्यास प्रादुर्भाव समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


समिति संस्थापक पं. अमित भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्ष पं. शशांक पाठक ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक गुरुजन अपना पूजन कराने से पूर्व पूर्णिमा पर वेद पुराण उपनिषद्, शास्त्र के रचयिता आदिगुरु कृष्ण द्वैपायन वेद व्यास का पूजन उनकी पौराणिक तपस्थली पर करते हैं, क्योंकि आध्यात्मिक गुरुजनों का अस्तित्व व्यास जी के कारण है।
विज्ञापन


संयोजक आचार्य शिवओम गौड़ शास्त्री ने बताया कि 2 जुलाई को प्रात: 9:30 बजे से संतों की सानिध्य में विद्वानों व गुरुजनों द्वारा व्यासजी का चरणाभिषेक से किया जाएगा। वरिष्ठ आध्यात्मिक गुरुजनों का सम्मान किया जाएगा। आचार्य सुमंतकृष्ण शास्त्री, योगेश उपाध्याय आवा, राहुल पाराशर, हर्षवर्धन शास्त्री, आशीष शर्मा, महंत दीपक शास्त्री, गिरीश शास्त्री बड्डन, हरिशंकर शास्त्री, आचार्य लालजीभाई शास्त्री, पं. मनोज मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed