फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Embezzlement case registered against petrol pump manager

Mathura News: पेट्रोल पंप मैनेजर पर गबन का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Embezzlement case registered against petrol pump manager
नौहझील (मथुरा)। क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के मैनेजर पर लाखों रुपये का गबन का आरोप लगा है। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पंप संचालक योगेश कुमार निवासी थाना सिकंदरा, जिला आगरा ने बताया कि कस्बा बाजना में उनकी मैसर्स सुनील योगेश फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। यह पत्नी सुनील कुमारी के नाम से पंजीकृत है। यहां पिछले 13-14 वर्ष से ओम प्रकाश निवासी गांव पटलौनी, थाना बल्देव, जनपद मथुरा मैनेजर है। आरोप है कि दिनांक 12, 13 और जनवरी 2024 की बिक्री का कुल रुपया 4,89,419 और पिछला उधारी का पैसा 49,000 कुल रुपया 5,38,419 इसने बैंक में जमा नहीं किया।

हिसाब किताब मांगने पर अपशब्द कहने लगा व जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी नौहझील शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पंप संचालक की तहरीर पर मैनजर ओमप्रकाश के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed