फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elite School celebrated its annual day, Meraki 2025, with great fanfare.

Mathura News: एलीट स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव मेराकी 2025

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Elite School celebrated its annual day, Meraki 2025, with great fanfare.
एलीट स्कूल आयोजित मेराकी 2025 वार्षिकोत्सव में प्रस्तुतियां देते बच्चे
मथुरा। एलीट न्यू जेनरेशन इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव मेराकी 2025 का रविवार को भव्य रूप से समापन हो गया। शुभारंभ रामदेवानंद महाराज, नवलगिरि महाराज, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, कथावाचक कीर्ति किशोरी, शैलेंद्र कुमार पांडे ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने कालचक्र थीम पर आधारित राम जन्म, दशावतार, समुद्र मंथन, एकलव्य, हनुमान मिलन जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नवलगिरी महाराज ने कहा कि वर्तमान युग में मोबाइल फोन संस्कारों पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सोच समझकर ही अपने बच्चों को मोबाइल का इस्तेमाल करने की अनुमति दें। विद्यालय के निदेशक रितेश अग्रवाल ने सत्र 2027-28 से विद्यालय की नई शाखा खोलने की घोषणा की। मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर बल देने की सराहना की। प्रधानाचार्य अंकित खण्डेलवाल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रमेशचंद्र अग्रवाल,महेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राजकुमार, मुकेश चौधरी आदि मौजूद। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed