फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eleven couples held hands in a single mandap

Mathura News: एक ही मंडप में 11 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Eleven couples held hands in a single mandap
कोसीकलां। गोपाल बाग में सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। यहां सामूहिक रूप से 11 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा और अग्नि को साक्षी मानते हुए वैवाहिक जीवन के लिए सात फेरे लिए।
विज्ञापन

जन कल्याण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सभी जोड़ों को खुशहाल जीवन का आशीर्वाद दिया। नगर से एक साथ 11 दूल्हों की बारात बैंडबाजों के साथ निकली। आयोजन स्थल पर बेटियों के परिजन एवं मेहमानों ने उनकी जोरदार आगवानी की। इसके बाद विवाह की रस्में शुरू हुईं। बारातियों की आवभगत और विवाह कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारी एवं सेवादार पूरे मनोयोग से जुटे रहे। विवाह स्थल पर वरमाला से लेकर फेरों तक पंडाल मंगल गीतों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन

11 जोड़ों ने स्टेज पर कतार में आकर मंत्रोच्चार के साथ एक साथ वरमाला पहनाई, फिर मंडप में सभी जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सात फेरे लिए। हर वेदी पर अलग पंडित और कन्यादान करने वाले परिजन साथ रहे। कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर वार्ष्णेय, दानवीर चौधरी, सुरेंद्र सेक्रेट्री, सुरेश सरपंच, राजाराम दीक्षित, विजय जायसवाल आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद देने के साथ ही कन्यादान भी किया। सामूहिक विवाह में हर जोड़े को पलंग, गद्दा, अलमारी, कपड़े, जेवर, सिलाई मशीन, कुर्सियां, बर्तन समेत घर-गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed