{"_id":"67ceaae16b6bf22b100c6441","slug":"electricity-will-be-cut-off-in-vrindavan-decision-taken-for-the-safety-of-devotees-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Braj Ki Holi 2025: वृंदावन परिक्रमा मार्ग और इन क्षेत्रों में काट दी जाएगी बिजली, इस वजह से लिया गया ये निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Braj Ki Holi 2025: वृंदावन परिक्रमा मार्ग और इन क्षेत्रों में काट दी जाएगी बिजली, इस वजह से लिया गया ये निर्णय
Mon, 10 Mar 2025 02:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:33 PM IST
सार
वृंदावन परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर ये निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मथुरा एसएसपी और जिलाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आज शाम 7 बजे तक कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया है।
परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या अधिक होने की संभावना जताई जा रही है और कुछ श्रद्धालु लाइन के पोल एवं ट्रांसफार्मर के फेसिंग को टच करते हुए गुजर रहे हैं। जनहित और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पागल बाबा बिजली घर से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। चूंकि विद्युत लाइनों का आपस में कनेक्शन होता है, इसलिए भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों से सटे अन्य इलाकों की बिजली भी स्वतः बाधित हो सकती है।
इन न क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद:
परिक्रमा मार्ग
गौतम पाड़ा
श्री बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र
सर्वानंद मदन मोहन मंदिर
सूरज घाट
अटल्ला चुंगी गांधी मार्ग
हरिनिकुंज चौराहा
पुराना बजाज
मालीपाड़ा इत्यादि।
प्रशासन ने की ये अपील
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे सुबह 9 बजे से पहले अपने विद्युत संबंधित आवश्यक कार्य पूरे कर लें। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।