फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity team had to face opposition from people at three places

Mathura News: विद्युत टीम को तीन स्थानों पर झेलना पड़ा लोगों का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Electricity team had to face opposition from people at three places
मथुरा। चैतन्य विहार बिजलीघर पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों की बिजली टीम से बंच केबल को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। टीम ने जगह-जगह अभियान चलाकर 200 से ज्यादा बकाएदारों के कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन


चैतन्य विहार बिजलीघर क्षेत्र में बंच केबल हटाने पहुंची निगम की टीम का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया। स्थानीय लोग केबल पर मालिकाना हक जता रहे थे। कर्मियों के काम में रुकावट डाल रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर एसडीओ संदीप वार्ष्णेय मौके पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों से केबल खरीदने के बिल मांगे गए तो वो दिखा नहीं पाए। इसके बाद अधिकारियों ने काम में रुकावट डाल रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन


बाराहघाट पर भी मरम्मत कार्य के दौरान लोगों ने व्यवधान उत्पन्न किया, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें शांत करा दिया। जमुना कॉलोनी में भी लोगों ने निगम टीम द्वारा खंभा लगाने का विरोध किया। एसडीएम संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि केबल को लेकर कुछ लोगों ने विवाद किया था। उन्हें समझा दिया गया है। बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कटे हुए कनेक्शनों को निरीक्षण कर चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed