Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity system destroyed due to storm, more than 150 poles broken in the district

Mathura News: आंधी से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, जिले में 150 से अधिक खंभे टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Electricity system destroyed due to storm, more than 150 poles broken in the district
मथुरा। कोसीकलां में आंधी के बाद कार पर गिरा पेड़। - फोटो : mathura
मथुरा। शनिवार को दोपहर बाद आई आंधी ने विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह ध्वस्त कर दी। पेड़ टूटने से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं तो वहीं जिले भर में 150 से अधिक बिजली के खंभे टूट गए। कई ट्रांसफार्मर भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली कटौती से जहां लोग परेशान रहे तो वहीं विद्युत निगम के कर्मचारी और अधिकारी भी दौड़ते रहे। आंधी के साथ जिले भर में हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही गर्मी और लू ने लोगों को बेहाल कर रखा था। दोपहर बाद आसमान में बादल छाए और आंधी चलना शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज आंधी चली। वहीं शहर से लेकर देहात तक बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम तो ठंडा हो गया, लेकिन आंधी ने बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया। आंधी आते ही विद्युत निगम ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। आंधी रुकने के बाद जब लाइन चालू की गई तो ग्रामीण क्षेत्रों में लाइन ब्रेक होने के चलते आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीमों ने लाइनों क पेट्रोलिंग शुरू की। पेट्रोलिंग व उपकेंद्रों से मिली जानकारी के अनुसार विद्युत निगम के 150 से अधिक बिजली के खंभे अलग-अलग क्षेत्रों में टूटने की पुष्टि हुई। टीमें पेट्रोलिंग के लिए दौड़ने लगीं। पचावर क्षेत्र में खंभे टूटने से लाइन ब्रेक हो गई। सर्वाधिक नुकसान देहात क्षेत्र में हुआ । कोसीकलां, गोवर्धन, बरसाना और मांट क्षेत्र में आंधी से कई ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विजय मोहन खेड़ा ने बताया कि सौ से अधिक बिजली के खंभे टूटने और कुछ ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। टीमों ने कड़ी मेहनत कर 80 प्रतिशत क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कर दी है। वहीं अधीक्षण अभियंता एसके सनोरिया ने बताया कि जहां भी खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें बदलने का काम किया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता शहरी एके रुहेला ने बताया कि शहर की आपूर्ति व्यवस्था को आंधी से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। केवल गोल स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से आने वाली लाइन टूट गई थी, जिसके कारण एक घंटै बिजली आपूर्ति ठप रही।

पेड़ गिरने से तीन कार हुईं क्षतिग्रस्त
राजमार्ग पर पेप्सी कंपनी के सामने एक होटल परिसर में खड़े कुछ पेड़ गिर गए। इससे नीचे खड़ी तीन कारें दब गईं। ट्रैक्टरों की मदद से पेड़ों को हटाया गया। वहीं बिजली घर कर की इनकमिंग मशीन में खराबी आने और गांव सुरवारी में ट्रांसफार्मर गिरने से बिली आपूर्ति प्रभावित में खराबी आ गई तो गांव सुरवारी में आंधी के चलते ट्रांसफार्मर गिर गया, जिससे करीब 80 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। वहीं छाता तहसील परिसर में मार्ग पर एक पेड़ आंधी में टूटकर गिर गया। तहसील कर्मचारियों ने गिरे पेड़ को मार्ग से हटाकर आवागमन शुरू कराया। बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से आपूर्ति भी बाधित रही। बलदेव, नंदगांव और फरह क्षेत्र में भी आंधी से नुकसान हुआ। पेड़ गिरने और बिजली की लाइनें व खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। फरह क्षेत्र में तीन दर्जन के करीब खंभे टूटने से 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।


दस डिग्री लुढ़का तापमान, रविवार और सोमवार को भी बारिश के आसार


मथुरा। आंधी, बारिश और बादल छाए रहने के चलते शनिवार को 10 डिग्री तापमान लुढ़क गया। आंधी और बारिश के बाद पारा 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। शनिवार दोपहर के समय जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है। लू व धूप से बचाव का सुझाव दिया है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी आंधी के साथ बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed