{"_id":"68b4ab6e727e6621e20887a1","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-10-hours-due-to-rain-mathura-news-c-369-1-mt11002-135149-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बारिश से 10 घंटे तक रही विद्युत आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बारिश से 10 घंटे तक रही विद्युत आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
मथुरा। बारिश के कारण रविवार की रात से शुरू हुई बिजली की आंख मिचौली दोपहर एक बजे तक चलती रही। करीब 10 घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। लंबे समय तक बिजली न होने से लोगों के इनवर्टर की बैटरी भी जवाब दे गईं। बिजली के अभाव में पेयजल समस्या के साथ लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए भी परेशान रहे।
बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर फाल्ट हो गए। इन फाल्टों को ठीक करने के लिए विद्युत निगम की टीम बारिश बंद होने का इंतजार करती रही, लेकिन दोपहर तक बारिश होने के कारण विद्युत फाल्ट सही नहीं हो सके। बारिश बंद होने के बाद ही विद्युत निगम की टीम ने फाल्ट ठीक किए, तब जाकर लोगों के घरों में बिजली आई। इसके साथ ही अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से भी शहर के विभिन्न हिस्सों की विद्युत सप्लाई बंद कर दी।
शहर के कृष्णा नगर, विकास बाजार, होलीगेट, छत्ता बाजार, स्वामी घाट, विश्राम घाट, आर्य समाज रोड, कृष्णापुरी, महोली रोड, डेंपियर नगर, सिविल लाइन क्षेत्र, मोतीकुंज, नंदनवन, नवादा, बालाजीपुरम, औरंगाबाद, टाउनशिप, बाद समेत अन्य स्थानों की विद्युत सप्लाई दोपहर एक बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
-- -
बारिश के कारण कई स्थानों पर फाल्ट हो गए थे, जिन्हें ठीक कराया गया। बिजली के कारण कहीं पर कोई अनहोनी न हो, इसलिए कुछ स्थानों पर सप्लाई बंद की गई थी। हालांकि बारिश कम होने के बाद सप्लाई चालू कर दी गई।
राजीव कुमार गर्ग, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम