फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity supply was disrupted at many places due to rain

Mathura News: बारिश के कारण जगह-जगह बाधित रही बिजली आपूर्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted at many places due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथुरा। जनपद में सोमवार को हुई बारिश की वजह से शहर और देहात में कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश में कर्मचारियों को मरम्मत कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई फीडरों को अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से बारिश होने तक बंद रखा।

सोमवार का दिन शहर और देहात के बिजली उपभोक्ताओं पर काफी भारी रहा। सौंख बिजलीघर में सीटी फटने से सभी फीडर बंद हो गए। गोविंद नगर उपकेंद्र के शिवाजी नगर में ट्रांसफॉर्मर रखने के लिए आधे घंटे का शटडाउन लिया गया। 33 केवी औरंगाबाद उपकेंद्र में 10 एमवीए की सप्लाई फेल होने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। 33 केवी कैंट की सप्लाई 63 एमवीए लाइन ट्रिप होने से राजीव नगर फीडर की सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन


फाॅल्ट होने की वजह से अडींग बाईपास क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। दतिया के खामनी गांव विद्युत खंभा टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। एसडीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे बिजली सप्लाई सुचारू हो पाई। डेंपियर नगर, लक्ष्मीनगर, सलेमपुर, नवादा, आकाशवाणी बिजलीघर क्षेत्रों की सप्लाई भी बारिश के दौरान प्रभावित रही। एक्सईएन शहरी तृतीय अनिल कुमार पाल ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते आकाशवाणी क्षेत्र की सप्लाई मसानी उपकेंद्र से दी गई। अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही फाॅल्ट को सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed