फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity supply remained disrupted in Nilgiri Techman City throughout the night

Mathura News: रात भर गुल रही नीलगिरी टेकमैन सिटी की बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted in Nilgiri Techman City throughout the night
मथुरा। नवादा उपकेंद्र से पोषित नीलगिरी टेकमैन सिटी कॉलोनी की बिजली मंगलवार रात ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने की वजह से गुल रही। बिजली न आने से उपभोक्ता परेशान रहे। मुख्य अभियंता के आदेश के बाद भी बिजली अधिकारी और कर्मचारी परेशान उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन

ताजा मामला नवादा उपकेंद्र से पोषित नीलगिरी टेकमैन सिटी कॉलोनी का है। यहां करीब 80 परिवार निवास करते हैं। स्थानीय निवासी अधिवक्ता निमेष गर्ग ने बताया कि कॉलोनी की बिजली मंगलवार शाम करीब 6 बजे गुल हो गई। इसके बाद से कॉलोनी के लोगों ने रात भर उपकेंद्र के अधिकारियों-कर्मचारियों को फोन किए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रात भर बिजली न आने से परेशान उपभोक्ता सुबह बिजलीघर पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर मिले कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। लोगों का आक्रोश देखकर टीम पेट्रोलिंग पर निकली। जांच की तो पता चला कि ट्रांसफॉर्मर में फाॅल्ट हुआ है। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर नया ट्रांसफॉर्मर लगवाया। इसके बाद कहीं जाकर दोपहर करीब एक बजे कॉलोनी की बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। स्थानीय निवासी दिगपाल सिंह व विभव चतुर्वेदी ने कहा कि बिजली न आने से ऐसी उमस भरी गर्मी में लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसफॉर्मर खराब हो जाने की वजह से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। बाद में नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू करवा दी गई।
-ऋषभ शर्मा, एसडीओ नवादा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed