{"_id":"624ed5c852716f785b1f3eee","slug":"electricity-of-mathura-creaking-everyone-is-helpless-mathura-news-mtr5156732154","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरमराई मथुरा की बिजली, हर कोई है बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरमराई मथुरा की बिजली, हर कोई है बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है, विभागीय अफसर भी बेलगाम हो गए हैं। बार-बार बिजली जाने का नियम बन गया है। यह बिजली आधे घंटे नहीं, बल्कि दो से चार घंटे तक गायब रहने लगी है। इसके चलते शहर को १७ घंटे तो देहात को केवल १४ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। खास यह है कि बिजली जाने की पूछे जाने पर विद्युत अफसर भी मोबाइल नहीं उठाते। लोगों का आरोप है कि अफसरों पर अब कोई अंकुश नहीं रहा।
सूबे में योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार बनने के बाद विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। पिछले कार्यकाल में जनपद के लोगों ने राहत महसूस की थी। हालांकि कोई फॉल्ट या फिर कोई परेशानी होने पर ही आपूर्ति बाधित होती थी। अब जनपद के लोग पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यकाल को याद करने लगे हैं। उपभोक्ता राजू का कहना है कि कुछ भी हो पर पर्याप्त बिजली मिल रही थी।
इनवर्टर की पांच साल जरूरत महसूस तक नहीं की। विद्युत अफसर भी सुनवाई करते थे, पर अब यह अफसर बेलगाम हो चुके हैं। एक बार फिर जनपद की बिजली के हालत बिगड़ने लगे हैं। जल्द ही हालत में सुधार नहीं हुआ तो विद्युत निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
गर्मी के चलते बाधित हो रही आपूर्ति: शुक्ला
अबकी बार गर्मी पहले की अपेक्षा अधिक पड़ रही है। इसके चलते उपकरण और ट्रांसफार्मर भी फुंकने लगे हैं। बावजूद इसके दुरुस्त कराकर पर्याप्त बिजली आपूर्ति जनपद को दी जा रही है। - आनंद प्रकाश शुक्ला, एसई शहरी खंड