{"_id":"58c1613d4f1c1ba23bdc4054","slug":"electricity-distribution-in-six-division-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह डिवीजन में बंटेगी मथुरा की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह डिवीजन में बंटेगी मथुरा की बिजली
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
electricity
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब मथुरा जिले की बिजली छह डिवीजन में बंटेंगी। अभी तक चार डिवीजन हैं। जल्द ही दो नए डिवीजन और खोल दिए जाएंगे। वहीं गोवर्धन डिवीजन के आफिस को गोवर्धन में ही शिफ्ट कर दिया जाएगा।
अभी तक जो चार डिवीजन हैं उनमें मथुरा सिटी प्रथम, मथुरा सिटी द्वितीय, कोसीकलां और गोवर्धन हैं। लेकिन अब दो नए डिवीजन खोले जा रहे हैं। एक मांट डिवीजन होगा और दूसरा गोविंदपुर डिवीजन ग्रामीण इलाके के लिए बनाया जाएगा।
अफसरों का कहना है कि कनेक्शनों की संख्या लगातार बढ़ने पर यह फैसला किया गया है। एक डिवीजन में मानक के अनुसार 40 हजार कनेक्शन होने चाहिए लेकिन किसी डिवीजन में 50 हजार हो गए हैं तो किसी में 70 हजार तक। सर्वे कराने के बाद दो नए डिवीजन खोलने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
लगातार कनेक्शनों की संख्या बढ़ने से दो नए डिवीजन खोलने को सर्वे कराया था। इसमें मांट और गोविंदपुर में नए डिवीजन खोलने को प्रस्ताव भेजे थे। मतगणना के बाद इस पर फिर से पत्राचार किया जाएगा, आगामी महीनों में दो नए डिवीजन बनाए जाएंगे।
- आरपीएस तोमर
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण