{"_id":"68388a3b5aea4ab7490fe11f","slug":"electricity-department-workers-boycott-work-in-protest-against-privatization-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मियों का कार्य बहिष्कार...लोगों की बढ़ी मुसीबत, मायूस लाैटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के कर्मियों का कार्य बहिष्कार...लोगों की बढ़ी मुसीबत, मायूस लाैटे
Thu, 29 May 2025 09:54 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 29 May 2025 09:54 PM IST
सार
बिजली विभाग के कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि निजीकरण को वापस नहीं लिया गया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
बिजलीघर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को टीजीटू, संविदाकर्मी, जेई और अधिकांश एसडीओ कार्य बहिष्कार कर कैंट स्थित बिजलीघर पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हॉल में बैठे रहे। इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर आए लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कैंट स्थित बिजलीघर पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांग को दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि यदि निजीकरण को वापस नहीं लिया तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। इस दौरान काम बहिष्कार के चलते फॉल्ट आदि की समस्याएं भी दूर नहीं हो रही हैं।
10 दिन से परेशान हैं बालाजीनगर और मोतीनगर क्षेत्र के उपभोक्ता
कैंट स्थित बिजलीघर से पोषित बालाजीनगर और मोतीनगर क्षेत्र की अंडरग्राउंड लाइन 10 दिन से खराब है। उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर में शिकायत पत्र भी दिया है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। एसडीओ कैंट बिजलीघर अजय कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं ने शिकायत पत्र दिया है। इस शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। लाइन को ठीक करने के लिए ठेकेदार से कह दिया है, लेकिन उसके पास मजदूर उपलब्ध नहीं हैं। शुक्रवार तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।