फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity Corporation connected the cable of LED light installed at Martyr Memorial

Mathura News: खबर का असर- विद्युत निगम ने शहीद स्मारक लगी एलईडी लाइट की केबल को जोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation connected the cable of LED light installed at Martyr Memorial
मथुरा। शहीद पुष्पेंद्र सिंह के स्मारक स्थल पर लगी एलईडी लाइट की केबल मंगलवार को विद्युत निगम कर्मियों ने जोड़ दी। केबल काटने का समाचार अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सुबह विद्युत निगम की टीम शहीद स्मारक स्थल पहुंची और केबल को जोड़ दिया। शहीद के परिजन और ग्रामीणों ने अमर उजाला को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव नगला खुटिया में शहीद पुष्पेंद्र सिंह के स्मारक पर उनकी प्रतिमा लगी हुई है। यहां प्रकाश व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर एलईडी लाइट लगवाई गई थी। गत 9 मई को विद्युत निगम के जेई ने केबल को कटवा दिया। उनका तर्क था कि इसके लिए विधिवत कनेक्शन लिया जाए। शहीद के परिजन की इस पीड़ा को अमर उजाला ने मंगलवार को उठाया। समाचार प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम की टीम शहीद स्मारक स्थल गांव नगला खुटिया पहुंची। यहां स्मारक पर लगी लाइट की केबल को विद्युत खंभे से जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गौरतलब है 13 अगस्त 2018 को जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर आतंकियों से मुठभेड़ में पुष्पेंद्र शहीद हो गए थे। शहीद के पिता तेज सिंह ने केबल जुड़ने पर अमर उजाला को धन्यवाद दिया। एसडीओ देवेंद्र तिवारी ने बताया कि शहीद स्मारक स्थल पर लगी लाइट की केबल को जोड़ दिया गया है। शीघ्र यहां विद्युत कनेक्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed