{"_id":"68bf2f44d84545a59a081094","slug":"electricity-connections-of-50-defaulters-cut-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105189-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 50 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 50 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन
कोसीकलां। विद्युत निगम की टीम ने सोमवार को कमला नगर और शिव विहार कॉलोनी में 50 बकाएदारों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। इन उपभोक्ताओं पर कुल 10 लाख रुपये का बकाया था, जबकि कटिया डालकर चोरी करते पकड़े जाने पर 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक्सईएन एसपी सिंह के निर्देशन में जेई अनूप गौड़, टीजी-2 कुलभूषण की टीम ने दिल्ली गेट पर पशु पैंठ और मीनू राशन की दुकान वाली गली में अभियान चलाकर 6 लोगों को मीटर को बाईपास करके अतिरिक्त केवल डालकर बिजली उपयोग करते पकड़ लिया। सभी के खिलाफ कृष्णानगर बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लगातार दूसरे दिन कमला नगर और शिव विहार कॉलोनी में अभियान चलाकर बकाया बिल जमा न करने पर 50 उपभोक्ताओं के संयोजन काट दिए। जेई ने बताया कि बकाएदारों को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे। भुगतान न होने पर यह कार्रवाई करनी पड़ी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिजली चोरी रोकना है।