फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electrical chaos: Villagers occupy the power house for an hour

विद्युत अव्यवस्था : ग्रामीणों का बिजलीघर पर एक घंटे तक कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Electrical chaos: Villagers occupy the power house for an hour
कोसीकलां (मथुरा)। विद्युत अव्यवस्था से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बिजलीघर पर कब्जा कर लिया। इधर, रात में 33 केवीए लाइन का तार टूट जाने से करीब 4 घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नंदगांव रोड बिजलीघर से पोषित होने वाले एसटीडब्लू फीडर की आपूर्ति बाधित होने के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को हंगामा कर नगर की आपूर्ति पूरी तरह से बंद करा दी। एक घंटे तक आपूर्ति बंद रही। कोसी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अव्यवस्था से त्रस्त होकर नगरिया दस विसा, सात विसा एवं तीन विसा आदि के ग्रामीणों ने बिजलीघर पर प्रात: करीब साढ़े 5 बजे पहुंच कर कब्जा कर लिया और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों को वहां कोई भी अधिकारी नही मिला तो एसएसओ पर दबाव बनाकर पूरी कोसी की बिजली आपूर्ति बंद करा दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि 15 दिन से उन्हें दो घंटे बिजली भी नहीं मिल रही है। नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। बच्चे, महिलाएं परेशान हैं। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली को काटकर शहरी क्षेत्र में दी जा रही है। बाद में ग्रामीणों ने जेई से वार्ता की, दो दिन में समस्या के निदान के आश्वासन के बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ललित अग्रवाल एडवोकेट ने ग्रामीणों के बिजलीघर पर कब्जा कर आपूर्ति ठप करने की शिकायत एमडी से की। उन्होंने जल्द ही समस्या के निराकरण के लिए उचित कदम उठाए जाने की मांग की। वहीं शुक्रवार रात में नंदगांव रोड पर 132 केवीए बिजलीघर के पास 33 हजार की लाइन का तार टूट जाने से पूरे नगर की आपूर्ति ठप हो गई। पांच फीडर ठप हो गए, इसके चलते देर रात तक लोग बिजली को तरसते रहे। फीडर ठप होने से हजारों की आबादी प्रभावित हुई।

लोगों ने समझा कि कोई फाॅल्ट हो गया है। इंतजार करते-करते दो घंटे से अधिक हो गए और बिजली नहीं आई। गर्मी होने के कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई। करीब 4 घंटे बाद आपूर्ति शनिवार की तड़के 4 बजे बहाल हो सकी। दोपहर में 33 केवीए बिजलीघर पर ट्रांसफाॅर्मर का जंफर जल जाने से दोपहर 2 बजे से आपूर्ति भंग रही। करीब एक घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed