फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   electric train will run from navratra

नवरात्र से कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Wed, 25 Sep 2019 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
electric train will run from navratra
मथुरा। कासगंज-मथुरा-आगरा रेलवे ट्रैक पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने जा रही है। इसकी शुरूआत 29 सितंबर को पहले नवरात्र से होगी। इसके लिए कासगंज आगरा फोर्ट पैसेंजर को चुना गया है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के अंतर्गत मथुरा खंड को विद्युतीकरण करने का काम पिछले करीब डेढ़ साल से चल रहा है। इससे पहले इसी खंड में मथुरा-अछनेरा-आगरा फोर्ट तक का ट्रैक विद्युतीकरण किया जा चुका है। लेकिन, मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पूरी तरह से इलेक्ट्रीफाइड न होने के कारण इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन नहीं हो पा रहा था। अब यह दोनों ट्रैक इलेक्ट्रीफाइड हो चुके हैं। पिछले दिनों मथुरा निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने इसके आदेश दिए थे।
विज्ञापन

इस पर अमल करते हुए मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर ने कासगंज मथुरा खंड के अंतर्गत इलेक्ट्रिक ट्रेन के संचालन का आदेश दे दिया है। इसके तहत नवरात्र के पहले दिन 29 सितंबर से कासगंज-मथुरा खंड में इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए पहली इलेक्ट्रिक पैसेंजर ट्रेन कासगंज आगरा फोर्ट को चुना गया है। जल्दी ही अन्य ट्रेनों के भी इलेक्ट्रिक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल से सात घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक
मथुरा। अलवर रेल खंड के अंतर्गत छटीकरा-राधाकुंड मार्ग में रेलवे स्टेशन के निकट फाटक संख्या 14सी में मेंटीनेंस का काम होना है। यह कार्य 26 से 29 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक फाटक से यातायात बंद रहेगा। यह जानकारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर मथुरा जंक्शन ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed