फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   electric current in thakur radhavallabh temple

राधावल्लभ मंदिर में फैला करंट, दो सेवायत गंभीर

Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 12 Jul 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
electric current in thakur radhavallabh temple
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के निज मंदिर में रविवार की शाम नौका विहार दर्शनों के समय पानी में करंट फैल गया। करंट की चपेट में आने से तीन सेवायत गंभीर रूप से झुलस गए। एक को मथुरा रेफर किया गया है। हादसे के बाद मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर की बिजल सप्लाई को बंद करने पर स्थिति काबू में आई। मंदिर प्रबंधन ने मामले की जांच कराने के साथ ही पीड़ित सेवायतों को हर संभव सहायता देने की बात कही है।
विज्ञापन


अधिक मास की एकादशी के अवसर पर रविवार की शाम ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर में नौका विहार दर्शन का आयोजन किया गया था। इसके लिए मंदिर को रंग-बिरंगी बिजली की रोशनी से सजाया गया था। मंदिर श्रद्धालुओं से भरा पड़ा था। सेवायत चंदन गोस्वामी, चंचल गोस्वामी, मनोज गोस्वामी, संजीव गोस्वामी, पीयूष गोस्वामी, आदित्य ने ठाकुर राधा वल्लभ के निज मंदिर में फूलों से सुसज्जित नौका बनाकर ठाकुरजी को विराजित कराया।
विज्ञापन


इसके बाद निज मंदिर में पानी भर दिया। शाम को करीब 7 बजे मंदिर में ठाकुरजी की संध्या आरती के लिए चंदन गोस्वामी हाथों में आरती लेकर तैयार हुए। पीयूष गोस्वामी ने पट खोले वैसे ही पर्दे के साथ लोहे की सरिया बिजली के तारों को लेकर पानी में जा गिरी। चंदन गोस्वामी लोहे की सरिया सिर पर गिरने से घायल हो गए। इधर बिजली के तारों के पानी में गिरते ही पीयूष, आदित्य करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख मंदिर में अफरा तफरी मच गई। श्रद्धालु मंदिर से बाहर निकलने लगे। सेवायतों के चिल्लाने पर मंदिर के अन्य सेवायतों ने निज मंदिर के पास लगे मेन स्विच से बिजली को बंद किया। इससे मंदिर में अंधकार छा गया। सेवायत और मंदिर के कर्मचारी पीयूष, आदित्य को उपचार के लिए रामकृष्ण मिशन अस्पताल ले गए, जहां पीयूष की हालत गंभीर होने पर उसे मथुरा रेफर कर दिया गया। वहीं चंदन को चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी। मामले में मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने कहा कि तार टूटने और अव्यवस्थाओं की जांच कराएंगे। पीड़ित सेवायतों को हर संभव मदद देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed