फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   election of bankebihari mandir commitee

गौरव और दिनेश चुने गए शयनभोग सेवाधिकारी

Sun, 24 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 24 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
election of bankebihari mandir commitee
बांकेबिहारी मंदिर कमेटी चुनाव
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी की चुनाव प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। रविवार को मोहन बाग में हुए मतदान के बाद शयनभोग सेवाधिकारी के लिए गौरव गोस्वामी और दिनेश गोस्वामी विजयी घोषित किए गए। दो सदस्य पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन


 सुबह तय समय से 20 मिनट देरी से 9:20 बजे मोहन बाग में मतदान शुरू हुआ। चुनाव अधिकारी बद्रीप्रसाद सिंह की देखरेख में बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने मतदान किया। पहला वोट बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गौरव गोस्वामी ने डाला। शांतिपूर्ण मतदान के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से कमेटी के पांच अधिकारी, दर्जनों चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन


इसके साथ पुलिस बल भी तैनात किया गया। एलआईयू ने भी चुनाव संबंधित जानकारी जुटाई। शाम 4:20 बजे पूरी हुई चुनाव प्रक्रिया में शयनभोग सेवाधिकारी के दो सदस्यों के लिए 287 में से 262 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मस्कट से सोनू बिहारी गोस्वामी के डाक से आए एक वोट को शामिल किया गया। 4:30 बजे संपन्न हुए मतदान के बाद सेवायतों की सहमति से वोटाें की गिनती की गई। देर शाम आए चुनाव नतीजों में शयनभोग के सदस्य के रूप में गौरव गोस्वामी 146 और दिनेश गोस्वामी 101 मतों के साथ विजयी घोषित किए गए।

इस दौरान मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा, सह निर्वाचन अधिकारी उमेश सारस्वत, मोहनलाल गौतम,हरिबाबू गौतम उपस्थित रहे।

मतदान के लिए दिखा उत्साह
वृंदावन। रविवार को बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के लिए हुए मतदान में दूर-दराज शहरों में रह रहे सेवायतों ने भी हिस्सा लिया। ब्रजकृष्ण गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी, श्रीनिधि गोस्वामी आदि पहली बार अपने मत का प्रयोग कर उत्साहित दिखे।

कोर्ट के आदेश पर डिफाल्टर ने किया मतदान
वृंदावन। बांकेबिहारी प्रबंध की चुनाव समिति की ओर से डिफाल्टर घोषित किए गए भीकचंद्र गोस्वामी ने हाईकोर्ट के आदेश पर अपने मत का प्रयोग किया। मंदिर प्रबंधन ने भीकचंद्र गोस्वामी को डिफाल्टर घोषित कर मतदाता सूची से उनका नाम हटा दिया था। इसके खिलाफ डिफाल्टर सेवायत ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण ली थी। 25 डिफाल्टर सेवायतों ने मतदान नहीं किया।

महिला सेवायतों ने डाले वोट
वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के चुनावों में सेवायत परिवारों की सामान्य महिलाओं को मतदान का कोई अधिकार प्राप्त नहीं है। विशिष्ट परिस्थितियों में केवल ऐसी विधवा महिलाओं को ही वोट डालने का अधिकार है जिनके उत्तराधिकारी नाबालिग हैं। रविवार को संपन्न हुए चुनावों में रेखा गोस्वामी, सीमा गोस्वामी और नर्मदा गोस्वामी ने मतदान किया। 


रजत, ब्रजेश और गौरव दूसरी बार सदस्य बने
वृंदावन। बांकेबिहारी प्रबंध कमेटी के चार सदस्यों के लिए हर तीन वर्ष बाद होने वाले चुनावों में राजभोग के रजत गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी और शयन भोग के गौरव गोस्वामी दूसरी बार सदस्य चुने गए हैं। गौरव गोस्वामी पिछली कमेटी में लगभग नौ महीने तक अध्यक्ष भी रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed