फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   election meeting of ajit singh in mathura

पच्चीस लाख को बेरोजगार किया मोदी सरकार ने: अजित

Mon, 30 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 30 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
election meeting of ajit singh in mathura
अजित सिंह
रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा है कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर पच्चीस लाख लोगों को बेरोजगार कर दिया। काला धन तो ला नहीं पाए गरीबों को बैंकों की लाइन में लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश के चुनाव देश की राजनीति को तय करेंगे। इन चुनावों में रालोद बड़ी ताकत बनकर सामने आएगी। किसानों की आवाज लखनऊ तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


सोमवार को मांट के ब्रज आदर्श इंटर कालेज के खेल मैदान में रालोद प्रत्याशी योगेश नौहवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया अजित सिंह ने कहा कि भाजपा कभी किसानों की शुभचिंतक नहीं रही है। जबकि रालोद हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ता रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा की सरकार में जो भी नौकरियां निकाली गईं उनमें जमकर धांधली हुई। अपने चहेतों को रोजगार बांट दिए गए। जो वादे जनता से किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं कर पाए हैं। विकास के नाम पर सपा के कुनबे ने केवल अपना विकास किया है। एक सड़क तो बनवाई है बाकी कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुजफ्फरनगर में दंगा कराकर यूपी में बढ़त बनाने की कोशिश की थी। इस बार जनता सबक सिखा देगी। नोटबंदी ने जनता को बेहाल कर दिया है। पच्चीस लाख लोगों का रोजगार खत्म हो गया। किसानों को बर्बाद कर दिया। उपज का दाम तक नहीं मिल पाया है।  


इस दौरान पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, राजपाल भरंगर, रविंद्र नरवार, जयवीर सिंह, विधायक भगवती प्रसाद, चेतना चौधरी, राजेंद्र सिंह सिकरवार, शिवराज सिंह, दिलीप और जगवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed