फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Surir

Mathura: खुला पड़ा बक्सा, कमरे में बिखरा सामान...चारपाई पर वृद्धा थी की लाश, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Jan 2026 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jan 2026 11:52 AM IST
सार

मथुरा में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला। कमरे में रखा बक्सा खुला  पड़ा था और  सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Elderly Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances in Surir
घरवाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सुरीर कस्बे के एक मोहल्ले में रविवार रात घर में सो रही वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह जब परिजन उन्हें चाय देने के लिए पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। उधर कमरे में बिखरे पड़े सामान को देखकर परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
सुरीर के मोहल्ला कला में 85 वर्षीय सोमोती देवी अपने परिवार के साथ रहती थी। सोमोती के बेटे गोपाल ने बताया कि वह रविवार रात को रोजाना की तरह घर से खाना खाने के बाद पास ही पुराने घर में सोने के लिए गई थी। सुबह वह चाय पीने के लिए घर नहीं आईं, तो पत्नी मालती चाय लेकर उनके पास गई, लेकिन कमरे में सोमोती का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। मालती की सूचना पर अन्य परिजन और गांव वाले मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


जहां देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आरोप है कि कमरे में रखे बक्से से हजारों रुपयों की नकदी गायब है। गोपाल ने बताया कि उसके मां के गले और शरीर पर चोट के निशान थे। परिजन ने वृद्धा की हत्या का आरोप लगाया है। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ मांट संदीप कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed