फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly woman ashram usurped FIR against three individuals

Mathura News: बुजुर्ग महिला का आश्रम हड़पा, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman ashram usurped FIR against three individuals
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम की संपत्ति को धोखाधड़ी से अपने नाम कराने और मंदिर में तोड़फोड़ कर करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोधुलिपुरम निवासी पीड़ित महिला अनीता वर्मा उर्फ कौशल्या वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि वर्ष 2016 से वह गोपालखार परिक्रमा मार्ग में रामधाम आश्रम में निवास कर रही हैं। यह संपत्ति उन्होंने साल 2010 में रजिस्टर्ड बैनामे के जरिए खरीदी थी, जिसमें आधा हिस्सा उनकी पुत्री नेहा वर्मा का है। इस परिसर में उन्होंने चित्रगुप्त महाराज का मंदिर भी बनवाया। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और हाई ब्लडप्रेशर से पीड़ित होने के कारण वह अस्वस्थ रहतीं हैं। उनकी इसी लाचारी और बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी कोसीकलां के धमसिंगा निवासी हरीकांत शर्मा, उसकी पत्नी सविता शर्मा और पिता सेवकराम शर्मा ने उनका विश्वास जीता और सेवा के बहाने आश्रम में रहने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि फरवरी 2024 में आरोपियों ने अनीता वर्मा को मंदिर का रजिस्टर्ड पुजारी नियुक्त करने का झांसा दिया और मथुरा कचहरी ले गए। वहां पुजारी नियुक्त करने के बहाने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर महिला के हिस्से की 100 वर्गगज जमीन का दानपत्र अपने दिल्ली स्थित ट्रस्ट कृष्ण भावनामृत जन कल्याण के नाम करा लिया। पीड़िता का आरोप है कि फर्जी दानपत्र तैयार करने के बाद आरोपी लगातार आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और आए दिन गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हद तो तब हो गई जब 8 मई 2025 को आरोपियों ने आश्रम में जबरन घुसकर मंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया। पूर्व में कोई सुनवाई न होने पर पीड़िता ने उच्चाधिकारियों की शरण ली, जिसके बाद अब मामला दर्ज हो सका है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed