फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight teachers found absent, will be suspended

Mathura News: आठ शिक्षक अनुपस्थित मिले, होंगे निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Eight teachers found absent, will be suspended
मथुरा। जनपद के मांट ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में रकम देकर बगैर विद्यालय पहुंचे शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने संबंधी महानिदेशक स्कूली शिक्षा को की गई शिकायत पर मंडलीय समन्वयक आगरा मिड डे मील व उप निरीक्षक उर्दू राकेश कुमार ने जांच की। ब्लॉक के दो विद्यालयों में बडे़ स्तर पर गड़बड़ी मिली। अफसरों ने ८ शिक्षकों के निलंबन के निर्देश बीएसए दिए हैं।
विज्ञापन

23 दिसंबर को जांच अधिकारी ने प्रावि दीवाना खुर्द का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां अभिलेखों के अनुसार प्रधाध्यापक विपिन कृष्ण, सहायक आदित्य कुमार, गजेंद्र सिंह, योगिता चौधरी, बांके बिहारी, संजू यादव, शिक्षा मिश्र नीतू सिंह तैनात हैं। निरीक्षण के दौरान आदित्य कुमार, संजू यादव, नीतू सिंह के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं थे। ऑनलाइन भी आवेदन नहीं था। अनुपस्थिति भी अंकित नहीं की थी, पत्र व्यवहार रजिस्टर पर भी उल्लेख नहीं था। बीईओ कार्यालय को भी अवगत नहीं कराया गया। इस स्थिति को लेकर प्रधान अध्यापक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। परिसर में समुचित सफाई नहीं मिली। दिव्यांग शौचालय में भी कूड़ा भरा था।
विज्ञापन

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मनी का बॉस में भी शिकायत जांच की। अभिलेखों में इंचार्ज प्रधान अध्यापक नीता चौहान, सहायक अध्यापक धर्मवीर, देवेंद्र कुमार, शिवानी सिकरवार, लोकेश गुप्ता, विनोद कुमार शर्मा और शिक्षा मित्र राजकुमार तैनात हैं। निरीक्षण दौरान इंचार्ज प्रधान अध्यापक नीता चौहान के २२ दिसंबर से उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं मिले। वे उपस्थित नहीं मिलीं। सहायक अध्यापक धर्मवीर, देवेंद्र कुमार के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे परंतु निरीक्षण दौरान नहीं मिले। शिवानी सिकरवार और लोकेश गुप्ता के उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे न उपस्थित मिले। चहारदीवारी निर्माण कार्य से परिसर में गंदगी थी। कई ग्रामवासी ने मौके पर पहुंच कर विद्यालय में अधिकांशत: राजकुमार शिक्षामित्र व सहायक अध्यापक विनोद शर्मा के अलावा शेष के न आने की शिकायत की। पत्र व्यवहार रजिस्टर के बारे में मौजूद सहायक व शिक्षामित्र ने बताया कि रजिस्टर अन्य अध्यापक अपने साथ रखते हैं। शिकायत और जांच के आधार पर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बीएसए मथुरा से संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed