फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight new roadways buses will provide devotees with darshan of Radharani

Mathura News: रोडवेज की आठ नई बसें कराएंगी श्रद्धालुओं को राधारानी के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight new roadways buses will provide devotees with darshan of Radharani
वृंदावन। गोवर्धन और बरसाना जाने वाले तीर्थ यात्रियों को अब ई-बसों का इंतजार नहीं करना होगा। निगम के अधिकारियों ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। आज रविवार से रोडवेज द्वारा वृंदावन से बरसाना के बीच आठ नई बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

आए दिन गोवर्धन और बरसाना जाने वाले यात्रियों को हो रही परेशानी से निजात मिलने जा रही है। यह नई बसें आयशर कंपनी की हैं और इनमें 50 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इन बसों को चलाने के लिए समय सारिणी बनाई जा रही है। बसों का संचालन मथुरा, वृंदावन, छंटीकरा, राल, गोवर्धन और बरसाना आदि स्थानों से होगा। इसके अलावा यात्रियों के कहने पर उन्हें उतारने के लिए बस रोकी जाएगी। इन बसों के चलने से तीर्थ यात्रियों के साथ साथ स्थानीय लोगाें और अध्यनरत छात्र छात्राओं को सहूलियत मिलेगी। इससे ई बसों के चालक परिचालकों की मनमर्जी पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


चलो राधे कहते ही चल निकलेगी बस
एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को गोवर्धन और बरसाना जाने वाले यात्रियों द्वारा हंगामा काटे जाने का मामला सामने आया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नौ अक्टूबर से आठ नई बसें चलाई जाएंगी। चालक परिचालकों को यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करने की हिदायत दी गई है। बस को बागे बढ़ाने के लिए परिचालक चालक से चलो राधे संबोधन करेंगे। इससे ब्रज में हर जगह यात्रियों को राधे नाम की महिमा का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed