फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   eight died in acident on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, आठ की मौत

Sat, 13 Aug 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 13 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
eight died in acident on yamuna expressway
10 लोग घायल हो गए - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो बड़े हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए।  सुरीर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक बजे किमी संख्या 89 पर खराब खड़े ट्रक से कार टकराई। हादसे में बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं किमी संख्या 83 पर रात तीन बजे के करीब यात्री बस और कंटेनर की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन




खराब खड़ी यात्रियों से भरी बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, छह की जान गई
शुक्रवार रात तीन बजे के करीब एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 83 पर एक बस खराब हो गई। नोएडा के परी चौक से चली प्राइवेट बस नंबर यूपी 86 टी 0750 औरैया जा रही थी और उसमें 40 से अधिक मथुरा, आगरा, कानपुर, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद और आसपास की सवारियां थीं। 
विज्ञापन


चालक और कंडक्टर बस को सही करने का प्रयास कर रहे थे। कुछ यात्री बस में बैठे रहे जबकि अन्य उतरकर आसपास खड़े हो गए। इसी दौरान नोएडा की ओर से तेज गति से आए कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर से बस के आगे और पीछे खड़े छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में मिंटू (22) पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव बरवां रसूलपुर थाना बरौर, कानपुर, सुरेंद्र सिंह (36) पुत्र परशुराम निवासी गांव मेहंदी, महेबा थाना बकेबर जिला इटावा, सुरेंद्र की पत्नी रजनी देवी (33) और पुत्र गोपाल की शिनाख्त हो गई थी। बताया गया है कि सुरेंद्र गुड़गांव में किसी कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्य करते थे। रक्षाबंधन की छुट्टी लेकर घर आ रहे थे। सूचना पर एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग वैन और सुरीर कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल 
- राजकुमार (35) पुत्र रामबाबू निवासी अड्डा गुर्जर, गांधी नगर, इटावा 
- बलवीर सिंह (35 ) पुत्र नंदलाल निषाद निवासी फरीदपुर कर्टरा, कानपुर देहात 
-पवन (26) पुत्र उमाशंकर निवासी गांव व थाना कोच, जिला जालौन 
-सुरेन्द्र सिंह (50) पुत्र रामसेवक निवासी नारायण पुर, औरैया 
-अंकित कुमार (18) पुत्र रामआसरे निवासी गूजरी महमुदपुर, औरैया 
-दिव्या (5) पुत्री अवनीश सिंह निवासी गूजरी महमुदपुर, औरैया 
-दिव्यांशु (6) पुत्र अवनीश सिंह निवासी गूजरी महमुदपुर, औरैया 
-अंजलि सिंह (25) पुत्र देवलादीन सिंह निवासी उन्नाव 
-अशोक (24) पुत्र मुन्ना निवासी गांव पंड़ई थाना कुटारा, हमीरपुर 
-बुद्ध सिंह (35) पुत्र अमर सिंह निवासी गांव मोदम बमरौली घाट देवता घाट, कानपुर देहात 


खराब खड़े ट्रक में घुसी कार, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल 
 फर्रुखाबाद के गांव हैदरपुर निवासी सत्येन्द्र पाल सिंह राठौर अपनी बीमार मां लज्जादेवी (76) को दिल्ली के आरआर हास्पिटल ले जा रहे थे। सेना में सूबेदार मेजर सत्येन्द्र पाल सिंह ने उनको किडनी में परेशानी होने पर फतेहगढ़ के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया था। एक माह के उपचार से राहत नहीं मिली थी तो परिवार ने उनको दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया। कार में सत्येन्द्र, उनकी मां लज्जादेवी के साथ पिता रामपाल राठौर (83) भी थे।


शुक्रवार रात एक बजे एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-89 के निकट सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में उनकी कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रामपाल राठौर और लज्जा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सत्येन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग कार और सुरीर कोतवाली पुलिस पहुंची और सत्येन्द्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed