फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Eight criminals planning robbery arrested

Mathura News: डकैती की साजिश रच रहे 8 बदमाश गिरफ्तार, मिले अवैध असलहा

Mon, 11 Sep 2023 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 11 Sep 2023 12:33 PM IST
सार

मथुरा पुलिस के बदमाशों के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर 8 बदमाशों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Eight criminals planning robbery arrested
मथुरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा पुलिस ने डकैत गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एमपी, यूपी और राजस्थान के अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि जन्मभूमि लिंक रोड पुल के नीचे तपेश्वर महादेव मंदिर मोड पर कुछ बदमाशों की सूचना मिली थी। इस पर सीओ सिटी अभिषेक तिवारी की अगुवाई में इंस्पेक्टर गोविंद नगर थाना ललित भाटी और स्वाट प्रभारी अभय कुमार शर्मा की टीम ने मौके पर दबिश देकर आठ बदमाशों को दबोच लिया। इनके कब्जे से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण व अवैध असलहा बरामद हुआ।
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान वीरू निवासी सोरा गेट, दतिया, मप्र, समीर निवासी मुरादपुर, झागर, गुना मप्र, खुशाल निवासी सोरा गेट दतिया, एमपी, पुतली डोम निवासी सरेसर, अलीनगर, चंदौली, सुरेंद्र डोम व सागर डोम निवासी सरेसर, अलीनगर, चंदौली, करन उर्फ किरन सिंह निवासी कच्ची बस्ती, बजरिया, भरतपुर व मुकेश निवासी सासनी, हाथरस के रूप में हुई। इनके कब्जे से चार पेचकस, दो आरी के ब्लैड, दो हथौड़े, दो छैनी, तीन सरिया, एक तमंचा और 2 कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed