फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   eid celebration in mathura today

घर-घर छाईं खुशियां सबको ईद मुबारक

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
eid celebration in mathura today
ईद उल फितर - फोटो : amar ujala
पवित्र रमजान माह के आखिरी रोजे के बाद घर-घर ईद की खुशियां छा गई हैं। बच्चों में इस त्योहार के लिए खासा उत्साह है। कोई नई शेरवानी में सज रहा है तो कोई सलवार सूट में। बुधवार को बाजारों में खरीदारी अपने चरम पर पहुंच गई। हर कोई ईदी पाने में कोई कोर-कसर नहीं रखना चाहता था। 
विज्ञापन


इधर, शाही मसजिद ईदगाह पर ईद उल फितर की नमाज अदा कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक चौबंद इंतजाम कर लिए हैं। मुख्य नमाज शाही ईदगाह पर शहर मुफ्ती लुतफुल्लाह कादरी सुबह नौ बजे अदा कराएंगे। अहले हदीस मस्जिद पर सुबह साढ़े सात बजे, मरकज वाली मसजिद में साढ़े आठ बजे, मनोहरपुरा वाली मसजिद में साढ़े नौ बजे नमाज अदा कराई जाएगी। अकीदतमंदों ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


नगर पालिका के ईओ ब्रजेश कुमार ने बताया शाही ईदगाह के निकट बैरिकेडिंग कराई जा रही है जिससे नमाज के वक्त कोई पशु प्रवेश न कर सके। पालिका प्रशासन ने नमाजियों के लिए साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात तक चला खरीदारी का दौर
गुरुवार को ईद उल फितर का आयोजन तय होने के बाद बाजार में रौनक छा गई। मुसलिम समाज के लोग बुधवार देर रात तक खरीददारी में जुटे रहे। अपने अब्बू के साथ खरीदारी करने आई सिमरन सलवार सूट लेने की जिद पर अड़ी रीं। उन्हें पिलाजो सूट पसंद आया। नदीम ने पठान सूट तो  बच्चों ने भी मनपसंद चीजें खरीदीं। रोजा इफ्तार के बाद बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने देर रात तक परिधान और रंग-बिरंगी चूड़ियां, गले के हार खरीदे।


1000 से अधिक जवान रहेंगे तैनात
शहर के 10000 से अधिक रोजेदार व अन्य लोग शाही मसजिद और डीग गेट इलाके में नमाज अदा करेंगे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि दो कंपनी पीएसी, दो एएसपी, छह सीओ, आठ थानों की पुलिस, 150 दरोगा, 500 से अधिक सिपाही और 200 से अधिक होमगार्ड तैनात किए हैं। जानवरों को नमाज स्थल तक जाने से रोकने के लिए डीग गेट से भरतपुर गेट की हर गली पर बैरिकेडिंग कराई जाएगी।


सुबह सात से रूट डायवर्जन
गुरुवार को सुबह शाही मसजिद डीग गेट पर होने वाली नमाज के चलते मथुरा-वृंदावन मार्ग पर शहर में सुबह चार घंटे के लिए वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि सुबह नौ बजे से होने वाली नमाज के लिए सुबह सात बजे से 11 बजे तक भूतेश्वर तिराहा, अग्रसेन चौक से मार्ग से वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। श्रीजी बाबा मार्ग, अमरनाथ स्कूल मार्ग भरतपुर गेट से भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed