{"_id":"576a917a4f1c1b141db47d69","slug":"efforts-to-maintain-time-and-speed-of-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित गति और ट्रेनों के समय से संचालन के प्रयास जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित गति और ट्रेनों के समय से संचालन के प्रयास जारी
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
मथुरा आए जीएम एके सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे के इलाहाबाद जोन के जीएम एके सक्सेना ने कहा कि वर्तमान संरचना में ट्रेनों का समय पर और निर्धारित गति से संचालन चुनौती भरा रहा है। लेकिन, प्रयास जारी हैं। रेलवे इसके लिए संरचना में विस्तार कर रही है।
इसी क्रम में मथुरा से पलवल तक नई चौथी रेलवे लाइन भी बिछाई जाएगी। केंद्र सरकार की मंशा रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना है।
बुधवार सुबह मथुरा आए जीएम एके सक्सेना ने मथुरा-अलवर रेललाइन पर गांव बहज में बन रहे नए रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और बाद में रेलवे कालोनी स्थित नंद वाटिका में पौधे लगाए। इसके बाद मथुरा जंक्शन पहुंचे और रेललाइनों पर गंदगी देख नाराजगी जताई।
रेलवे जीएम ने कहा कि चलती ट्रेन में हर हाल में यात्रियों के पास यात्रा टिकट होना चाहिए। इसके लिए हैंड हेल्ड टिकिटिंग की व्यवस्था शुरू की जा रही है। अब चलती ट्रेन में टीसी टिकट काटेंगे। इससे रेलवे का राजस्व बढ़ेगा और यात्रियों के लिए सुविधा भी।
विज्ञापन
जीएम ने मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन भी कराने को कहा। इस दौरान डीआरएम आगरा प्रभाष कुमार, एरिया मैनेजर एमपी सिंह और स्टेशन मास्टर केएल मीणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।