{"_id":"572649e14f1c1b63705cd236","slug":"education-to-samajvadi-pensioner-s-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामजवादी पेंशनर्स के बच्चों के पढ़ाई की भी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामजवादी पेंशनर्स के बच्चों के पढ़ाई की भी चिंता
अमर उजाला
Updated Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन पाने वालों के परिवार के बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करने के साथ 35 वर्ष आयु तक के निरक्षरों को वर्ष भर के अंदर पढ़ना-लिखना सिखाया जाएगा। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने इनकी स्कूलों में उपस्थिति और सेहत की चिंता के लिए जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव आलोक रंजन ने आदेश दिया है कि समाजवादी पेंशन योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। वर्ष 2015-16 में इस योजना से लाभान्वित परिवारों के छह से 14 वर्ष आयु वर्ग वाले सभी बच्चों को स्कूल पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए ताकि इन परिवारों का कोई भी बच्चा निरक्षर न रहे।
इन परिवारों के 15 से 35 वर्ष आयु के निरक्षर व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर उन्हें एक वर्ष के भीतर साक्षर बनाया जाए। इसके लिए सर्वे 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। 31 मई तक ही सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों का डाटा उपस्थित माड्यूल में अपलोड कर दिया जाए। ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित करने के भी आदेश दिए हैं। जिले में लगभग 33,000 लोग समाजवादी पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
15 से 35 आयु का कोई निरक्षर नहीं
लोक शिक्षा समिति द्वारा जनपद में समाजवादी पेंशनर्स को छांटा गया था। इनमें 15 से 35 वर्ष आयु तक के 1955 निरक्षर महिला-पुरुष को चिह्नित किया गया। इन सभी को 20 मार्च को हुई परीक्षा के दौरान साक्षर कर दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार अब जिले में 15 से 35 वर्ष की आयु के निरक्षर मौजूद नहीं हैं।