फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   education,scholarship

अब महाविद्यालय और विवि की मौके पर जाकर होगी जांच

Wed, 03 Feb 2021 08:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
education,scholarship
मथुरा। छात्रवृत्ति के करोड़ों रुपये के घोटाले के बाद शिक्षण संस्थाओं की जांच के लिए बैठाई नोडल अधिकारियों की समिति के पास शिक्षण संस्थाओं के संचालक आ ही नहीं रहे हैं। जनपद के 126 महाविद्यालयों में से मात्र 42 शिक्षण संस्थाओं के संचालकों ने ही अपना डाटा नोडल अधिकारियों को दिया है, जबकि एक भी विवि संचालक नोडल अधिकारियों के पास नहीं आया। नोडल अधिकारियों के साथ उच्च शिक्षण संस्थाओं के इस रवैये को देखते हुए समाज कल्याण अधिकारी ने जांच से बचने वाली शिक्षण संस्थाओं के मौके पर पहुंचकर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाले के प्रकाश में आने के बाद शासन ने उच्च शिक्षण संस्थाओं की 14 बिंदुओं की जांच के लिए जांच समिति गठित कर दी। डिग्री कॉलेज के प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच समिति में डॉ. सतेंद्र सिंह चाहर, डॉ. धर्म सिंह, डॉ. जीत सिंह व डॉ. प्रिया शामिल हैं। इनके द्वारा विगत 18 जनवरी से समाज कल्याण विभाग में बैठकर उच्च शिक्षण संस्थाओं की 14 बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इनमें मान्यता से लेकर शिक्षण संस्थाओं में सीट, शिक्षकों का अनुमोदन आदि सहित 14 बिंदुओं की जांच रिपोर्ट तैयार करनी थी।
विज्ञापन

समिति के अनुसार 3 फरवरी को उनके पास कुल 126 कॉलेज में से सिर्फ 42 महाविद्यालय ही आ सके हैं। इनमें से 35 महाविद्यालय 14 बिंदुओं पर फेल हैं। अधिकतर महाविद्यालयों में न तो शिक्षकों का अनुमोदन लिया गया है और न ही छात्रों के छात्रवृत्ति से संबंधित मानक ही पूर्ण हैं। इसके अलावा जनपद की वर्तमान में मौजूद तीन विश्वविद्यालयों में से एक भी विवि जांच के लिए आगे नहीं आया। समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि नोडल अधिकारियों की समिति द्वारा की जा रही जांच के बाद ही पता चलेगा कि जांच की रिपोर्ट क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed