{"_id":"600721088ebc3e340d28e366","slug":"education-mathura-news-agr4771625100","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 शिक्षण संस्थाओं के संचालको के छूटे पसीने, दे रहे निर्दोष होने के साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 शिक्षण संस्थाओं के संचालको के छूटे पसीने, दे रहे निर्दोष होने के साक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा । छात्रवृत्ति घोटाले में नौ शिक्षण संस्थाओं के नाम एफआईआर के निर्देश आते ही शिक्षण संस्था संचालक स्वयं को निर्दोष बताते हुए साक्ष्य पेश कर रहे हैं। उनके द्वारा निदेशालय से लेकर विभाग तक के अधिकारियों के सामने सफाई दी जा रही है।
बता दें कि करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में 62 आईटीआई शिक्षण संस्थाओं के खिलाफ समाज कल्याण द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभाग द्वारा समाज कल्याण अधिकारी सहित कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अब समाज कल्याण निदेशालय ने छूटी शिक्षण संस्थाओं के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें जनपद की नौ आईटीआई शिक्षण संस्थाएं शामिल हैं।
इन शिक्षण संस्थाओं सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में शिक्षण संस्था के संचालक अपनी सफाई पेश कर रहे हैं। राजकुमार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मीरपुर सुरीर के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार और ब्रज शिव प्राइवेट आईटीआई राल की प्रधानाचार्य आरती सिंह ने समाज कल्याण निदेशक को समस्त कागजात भी सौंपे हैं। इसके बाद भी उनके नाम शासन ने एफआईआर के निर्देश दिए हैं। उधर समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया वह इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। यह सब जांच का हिस्सा है।