फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   education

212 अभ्यर्थियों की कॉउंसलिंग प्रक्रिया शुरु

Wed, 02 Dec 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
education
राजकीय इंटर कॉलेज में काउंसिलिंग के लिए पहुंचे शिक्षक। - फोटो : MATHURA
मथुरा। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला चयन समिति द्वारा 212 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग तथा 167 प्रतीक्षारत शिक्षकों के प्रत्यावेदन लिए गए। इस दौरान सभी अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। केंद्र पर कोरोना के दृष्टिगत मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर शुरू हुई काउंसिलिंग प्रक्रिया कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरूप हुई। शाम तक 70 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कर ली गई। शेष को बृहस्पतिवार को बुलाया गया है। वहीं पिछली बार की तरह इस बार भी 167 प्रतीक्षारत शिक्षकों में इस बात को लेकर निराशा थी कि उनको यहां कोई भी दिशा-निर्देश देने वाला नहीं था। पूरे दिन कोई भी कर्मचारी प्रतीक्षारत शिक्षकों को ये नहीं बता सका कि उन्हें आपत्ति पर क्या साक्ष्य लगाना है।
विज्ञापन

कर्मचारी प्रतीक्षारत शिक्षकों की फ़ाइल बिना देखे ही जमा करते रहे। सभी ने अपने स्वविवेक से ही अपनी-अपनी समस्या का प्रत्यावेदन जिला चयन समिति को दे दिया। लेकिन उनकी मदद करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतीक्षारत शिक्षकों में ममता कुमारी, पूजा, अर्चना, प्रवेश चाहर, विष्णु, महेंद्र, जगपाल, जगवीर, गौरव राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed