फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Educating Women on the Benefits of Savings and Investment

Mathura News: महिलाओं को बताए बचत और निवेश के फायदे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Educating Women on the Benefits of Savings and Investment
मथुरा। जिला प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम हुआ। इसमें 125 महिलाओं ने प्रतिभाग कर बचत, निवेश और सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

एफएलसी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अमित चतुर्वेदी ने महिलाओं को जीवन में बचत के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सही वित्तीय जानकारी के माध्यम से व्यक्ति अपने पैसे से पैसा कमा सकता है। निवेश करते समय सुरक्षा, लाभ और तरलता तीन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को सलाह दी कि हमेशा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही निवेश करें और अधिक लाभ का लालच देकर ठगी करने वाली फर्जी संस्थाओं से सतर्क रहें। साथ ही ऐसी योजनाओं में निवेश करें, जहां आपातकालीन स्थिति में धनराशि आसानी से प्राप्त हो सके। कार्यक्रम में भारत सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं की प्रक्रिया, सिविल स्कोर सही रखने के लाभ, समय पर ऋण भुगतान के फायदे, सुकन्या समृद्धि योजना, डीईएएफ योजना तथा बैंक खातों में नॉमिनी बनाने के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साइबर फ्रॉड के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं को मनी म्यूल खातों के खतरे और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने वित्तीय प्रबंधन और सुरक्षित निवेश से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed