{"_id":"96be4e9c5fe12074761a6deb7b120650","slug":"earthquake-in-mathura-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलजले से डोल गई ब्रजभूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलजले से डोल गई ब्रजभूमि
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के विभिन्न हिस्सों के साथ ब्रजभूमि में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग अनहोनी की आशंका में भूकंप का एहसास होते ही घर और दफ्तर छोड़ बाहर निकल आए। देर शाम तक लोग जलजले की ही चर्चा करते रहे।
सोमवार को दोपहर करीब पौने तीन बजे अचानक धरती के डोलने का एहसास हुआ। किसी ने चक्कर महसूस किए तो किसी ने दिल को भारी महसूस किया। घरों में पंखा, झूमर आदि सामान के अचानक हिलने से भी भयभीत हो गए। रसोई में बर्तनों की आवाज ने भी लोगों को परेशान कर दिया।
भूतेश्वर स्थित टेराटावर में लोग तेजी से सड़क की ओर भागे। यहां विभिन्न आफिसों में काम कर रहे लोग भूकंप का एहसास होते ही बाहर सड़क पर आ खड़े हुए। कोतवाली में भी पुलिसकर्मी बाहर आ गए।
विज्ञापन
करीब पौने तीन बजे भूकंप के आने के बाद लोगों के फोन घनघनाने लग गए। अधिकांश लोग एक-दूसरे से भूकंप आने के बारे लोग पुष्टि करते रहे। जनपद में इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भू-वैज्ञानिकों के अनुसार जनपद का एक बड़ा हिस्सा भूकंप की जद में बताया जाता है।