फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   earthquak can damage sri krishna janmsthan

जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर पर भूकंप का खतरा

Sun, 26 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 26 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
earthquak can damage sri krishna janmsthan
अधिक तीव्रता का भूकंप भगवान श्रीकृष्ण की नगरी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। यहां 135 से ज्यादा प्राचीन भवन हैं, जिनमें भूकंप रोधी कोई उपाय नहीं हैं।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान और मंदिर श्रीद्वारिकाधीश भी इसमें शामिल हैं। मथुरा अत्यंत प्राचीन शहर है। इसकी गिनती सप्तपुरियों में होती है। भले ही इस श्रेणी की इमारत अब यहां न हों लेकिन सौ और दो सौ साल पुरानी इमारत बहुतायत में है। इनमें से ज्यादातर जर्जर इमारतें शहर के बीच में ही स्थित हैं। अधिक तीव्रता का भूकंप इन्हें जमींदोज कर सकता है।
विज्ञापन

 
इस संभावना को देखते हुए गुजरात के कच्छ में आए भूकंप के बाद मथुरा-वृंदावन में इमारतों को चिन्हित किया गया था। इस दौरान 135 से ज्यादा ऐसी इमारत सामने आई थीं जो 100 साल से ऊपर की हैं। इस स्थिति को देखते हुए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने इनके भवन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए भूकंप रोधी उपाय करने के निर्देश दिए थे। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मंदिर श्रीद्वारिकाधीश, राजकीय इंटर कालेज, चंपा अग्रवाल इंटर कालेज सहित कई इमारत शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए भवनों में भूकंपरोधी उपाय अनिवार्य हैं। बगैर इसके भवनों का नक्शा भी स्वीकृत नहीं किया जाता है। पुराने भवनों के संदर्भ में किसी दुर्घटना से बचने के लिए संबंधित उपाय करने के लिए नगर पालिका के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। इस संदर्भ में पूर्व में की गई कार्रवाईयों का भी संज्ञान लिया जाएगा।
एसबी सिंह
सचिव, एमवीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed