{"_id":"5ee60f2b8ebc3e430e33ffe1","slug":"dwarikadish-temple-rajadhiraj-timr-tabale-change-mathura-mathura-news-agr446050986","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सिर्फ एक घंटा सुबह-शाम को ही दर्शन देंगे राजाधिराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सिर्फ एक घंटा सुबह-शाम को ही दर्शन देंगे राजाधिराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विश्व विख्यात ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर के समय में परिवर्तन किया गया है। मंदिर के विधि व मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि लॉकडाउन के बाद 10 जून से श्री द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन भक्तों के लिए खोले गए। अभी तक भक्तों को केवल दो झांकियों के ही दर्शन हो पा रहे हैं।
सुबह 9.30 से 11 बजे तक राजभोग और शाम को 6 से 7 बजे तक शयन के दर्शन हो रहे हैं। बीते चार दिन तक डेढ़ घंटे की अवधि में दर्शनार्थियों की संख्या उम्मीद से कम होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
मंदिर के बृजेश कुमार महाराज और कांकरोली युवराज डॉ. वागीश कुमार महाराज से मिले निर्देशों के अनुसार दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि नए परिवर्तन के तहत 15 जून को सुबह राजभोग के दर्शन 10 से 11 बजे तक और शयन के दर्शन शाम 6 से 7 बजे तक विधिवत रूप से खुलेंगे।