{"_id":"c9e0d72b8bd5e2dfa2d77c90f04e8d54","slug":"during-the-dispute-lasted-mac-shot-injured-wrestler-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच के दौरान विवाद में चली गोली, पहलवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैच के दौरान विवाद में चली गोली, पहलवान घायल
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र के कंकाली इलाके के मैदान में क्रिकेट खेल रहे दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। एक खिलाड़ी का पहलवान भाई पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
कृष्णानगर क्षेत्र के कंकाली इलाके में खाली पड़े मैदान में दोपहर एक बजे प्रकाश नगर और नगला भोंरा के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के बीच में ही नगला भोंरा के युवक सौरभ चौधरी और प्रकाश नगर के लाला पहलवान के बीच मारपीट हो गई। मारपीट होने पर लाला पहलवान ने अपने भाई टोनी पहलवान को बुला लिया। सौरभ चौधरी ने अपने परिवार के लोग बुला लिए। इस पर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और फायरिंग हो गई। फायरिंग में टोनी पहलवान के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। सूचना पर कृष्णानगर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराया। घायल टोनी पहलवान को जिला अस्पताल भेजा है। मामले में सौरभ चौधरी के खिलाफ रामवीर सिंह पुत्र हाकिम सिंह ने कृष्णानगर चौकी में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।