फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Due to cold winter, less devotees are coming to visit Banke Bihari

Mathura News: ठिठुरनभरी सर्दी के कारण बांकेबिहारी के दर्शन के लिए कम आ रहे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Due to cold winter, less devotees are coming to visit Banke Bihari
वृंदावन। ठिठुरनभरी सर्दी के कारण इन दिनों बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। जिससे मंदिर और उसके बाहर गलियों में पिछले तीन दिन से प्रतिदिन लगने वाली भीड़ नहीं लग रही है। शाम के समय मंदिर और गलियों में कुछ ही श्रद्धालु नजर रहे हैं। कम संख्या में श्रद्धालुओं के आने से पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे ठिठुरनभरी सर्दी बढ़ रही है और सुबह व शाम के समय कोहरा हो रहा है, वैसे ही सुदूर क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आ रही है। यही कारण है कि जहां प्रवेश मार्गों, मंदिर की संकरी गलियां और मंदिर के चौक में जबर्दस्त भीड़ का दबाव रहता बना रहता था, वहां पिछले तीन दिन से श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य से भी कम हो गई है। दिल्ली और हरियाणा के श्रद्धालु भी कम संख्या में वृंदावन आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

मंदिर के प्रमुख प्रवेश मार्ग विद्यापीठ चौराहा से संकरी गली तक श्रद्धालु कम दिखाई दे रहे हैं। वहीं मंदिर के चौक से गलियोें में भी दर्शनार्थी बगैर किसी परेशानी के आराम से मंदिर आ-जा रहे हैं। शाम की बेला में शयन आरती तक मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या नगण्य रह जाती है। स्थानीयजन जो भीड़ के कारण मंदिर दर्शन क लिए नहीं जा रहे थे वह भी बांकेबिहारी की शयन आरती का दर्शन लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि सुबह और शाम के समय कोहरा और ठंड के कारण ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शनों के लिए कम संख्या में श्रद्धालुु आ रहे हैं। शाम के समय दर्शनार्थियों की संख्या और भी कम हो जाती है। भीड़ कम होने के कारण स्थानीय भक्तजन भी ठाकुरजी के दर्शनों का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed