{"_id":"68001f88b1c682980e0bec5c","slug":"duda-will-repair-10-roads-in-kosi-with-one-crore-mathura-news-c-160-1-sagr1034-104423-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कोसी में 10 सड़कों को एक करोड़ से दुरुस्त कराएगा डूडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कोसी में 10 सड़कों को एक करोड़ से दुरुस्त कराएगा डूडा
विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में अविकसित कॉलोनी में जर्जर सड़क, नाली। संवाद
- फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) नगर पालिका परिषद क्षेत्र की राजमार्ग के किनारे बसी अविकसित 10 सड़कों व नालियों को दुरुस्त कराने पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है। टेंडर प्रकिया पूरी होते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
जनपद में कोसीकलां एक मात्र नगर पालिका परिषद है। जहां की आबादी करीब 1.5 लाख है। कुल 25 वार्ड हैं। शहरी क्षेत्रों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी संबंधित नगर निकायों की है। इसके लिए शासन अलग से फंड जारी करता है। इसके अलावा डूडा भी शहरी क्षेत्र में विकास कार्य करा सकता है। प्रदेश सरकार डूडा को भी निर्माण कार्यों के लिए बजट देती है।
इधर, डूडा ने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल के अलावा विभागीय स्तर पर भी निकाय में सर्वे कराकर उन मार्गों की सूची तैयार की, जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त थे। सूची में 10 ऐसे मार्ग सामने आए जो मरम्मत योग्य मिले। इन मार्गों से जुड़ी नालियां भी क्षतिग्रस्त होने से पानी रास्तों पर बह रहा था। यहां इंटरलॉकिंग, सीसी और नाली निर्माण के लिए एक करोड़ का प्रस्ताव तैयार हुआ। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि डूडा को निर्माण कार्य कराने के लिए एनओसी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
वर्जन
10 मार्गों पर इंटरलॉकिंग, सीसी कराने व नाली निर्माण के प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति दे दी है। टेंडर प्रकिया अमल में लाई जा रही है। इसके बाद काम शुरू कराया जाएगा।
- अजीत सिंह, परियोजना निदेशक, डूडा, मथुरा।
-
यह हैं प्रमुख मार्ग, जहां बिछेंगी इंटरलॉकिंग, सीसी व बनेंगी नालियां
- कृष्णा विहार में महरौली वाले मंदिर से आईटीआई तक सीसी सड़क व नाली।
- कृष्णा विहार में राकेश जैन से परशुराम घर तक सीसी सड़क व नाली।
- कृष्णा विहार में प्रहलाद से विजय बघेल घर तक इंटरलॉकिंग व नाली बनेगी।
- कृष्णा विहार में भरत से तेजा के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली बनेगी।
- कृष्णा विहार में वासुदेव से प्रेम के घर तक इंटरलॉकिंग व नाली बनेगी।
- राधा विहार में प्रहलाद से कल्लू तक सीसी सड़क व नाली।
- राधा विहार में बच्चे से राजेंद्र मुनीम तक इंटरलॉकिंग व नाली बनेगी।
- राधा विहार में तारा से रामदास तक इंटरलॉकिंग व नाली बनेगी।
- ऑफिसर्स कॉलोनी में श्रीचंद से राजेंद्र तक सीसी सड़क व नाली।
- ऑफिसर्स कॉलोनी में रूपकिशोर से गयाप्रसाद घर तक सीसी सड़क व नाली।