फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drunkard created ruckus at power station, injured SSO by throwing stones

Mathura News: शराबी ने बिजलीघर पर किया हंगामा, पत्थर मारकर एसएसओ को किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Drunkard created ruckus at power station, injured SSO by throwing stones
वृंदावन (मथुरा)। पागल बाबा विद्युत सब स्टेशन पर शुक्रवार शाम को शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। गाली-गलौज करते हुए कार्यरत एसएसओ को पत्थर मार दिया। घायल विद्युत कर्मी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मथुरा के लोरिया पट्टी निवासी छिद्दी सिंह पागल बाबा बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह बिजलीघर पर कार्य कर रहे थे, तभी सिंहपौर हनुमान मंदिर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति शराब के नशे में आया और एसएसओ से अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

एसएसओ ने जब उसे समझाने और उसे वापस जाने को कहा तो वह और उग्र हो गया और सड़क से पत्थर उठाकर मार दिया। जो कि एसससओ की सीने पर जाकर लगा, जिससे वह घायल हो गए। मथुरा गेट पुलिस चौक प्रभारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed