फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DRM inspected the station

Mathura News: डीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
DRM inspected the station
जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर निरीक्षण करते डीआरएम व अन्य अधिकारी।
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों का शुक्रवार को डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगरा कैंट से मथुरा जंक्शन के बीच हो रहे कार्यों का विंडो ट्रेलिंग से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


डीआरएम ने निरीक्षण की शुरुआत आगरा कैंट से विंडो ट्रेलिंग माध्यम से की। इस दौरान उन्होंने मार्ग में आने वाले रेल पथ एवं उसके पास चल रहे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफार्म पर सफाई इत्यादि का निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से किया। उन्होंने संरक्षा संबंधित कार्यों को भी देखा।
विज्ञापन


जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद डीआरएम ने साफ सफाई व प्लेटफार्म संख्या 9 व 10 पर चल रहे एक्सटेंशन कार्य का जायजा लिया। प्लेटफार्म संख्या 2, 3, 6 व 7 पर निर्माणाधीन लिफ्ट के कामों के प्रगति के बारे में संबंधित अधिकारियों जानकारी लेते हुए काम को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। नितिन गर्ग, सुबोध राजपूत, आरके बघेला, विवेक कुमार बजाज, एनपी सिंगज वीवी मंगल, पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed