{"_id":"687fc145517f9784bd08eca7","slug":"driver-injured-after-collision-with-tractor-trolley-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत में कार के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
Tue, 22 Jul 2025 10:24 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:24 PM IST
सार
मथुरा में कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के सौंख में कस्बा के कुम्हेर रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के समीप कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
थाना मगोर्रा के क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात करीब नाै बजे कुम्हेर रोड पर कार और ट्रैक्टर में भिंड़त हो गई। भिड़ंत में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। राजस्थान भरतपुर के गांव अवार निवासी प्रेम चंद मंगलवार की रात मथुरा से खल लेकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में विद्युत सब स्टेशन के समीप तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई।
घटना में प्रेम चंद बुरी तरह से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेम चंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हुई है। कार चालक घायल हो गया।