{"_id":"5d3c658a8ebc3e6c926aca52","slug":"drinking-water-problem-mathura-news-agr398139063","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुइनुद्दीनपुर में पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुइनुद्दीनपुर में पानी की किल्लत
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। ब्लाक के गांव मुइनुद्दीनपुर में पेयजल की किल्लत व्याप्त है। लोग पीने के पानी के लिए भटक रहे हैं। जलनिगम की टंकी से दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है।
गांव में पहले से ही पीने योग्य पानी नहीं है। गांव से साढ़े तीन किमी दूर स्थित खायरा गांव की टंकी से ग्रामीणों को पीने का पानी नसीब हो रहा था। पिछले चार दिन से खायरा टंकी के पानी में दुर्गंध आ रही है। इसे पीना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने पीने के पानी की किल्लत पैदा हो गई है।
गांव की आबादी 2800 है। गांव के नेपाल सिंह, सुमित कुमार, पप्पू चौधरी, सुरेश कुमार, साहब सिंह, धर्मेंद्र सिंह, टीकम सिंह, सुंदर सिंह, गीता देवी, ममता देवी, राजवाला, राजकुमारी आदि ने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
पूरे गांव में पीने योग्य पानी नहीं है। ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। सक्षम अधिकारियों को अतिशीघ्र समस्या का समाधान करना चाहिए।
- योगेंद्र सिंह वर्मा, अध्यक्ष क्षेत्रीय किसान क्लब
गांव में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों को पीने योग्य पानी की उचित व्यवस्था के लिए पड़ोसी गांव हसनपुर से सप्लाई मिलनी चाहिए। इससे समस्या का निराकरण किया जा सके।
- विमल कुमार, प्रधान