Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drinking Water Crisis in Three Wards; Public Outraged

Mathura News: तीन वार्डों में पेयजल संकट, लोगों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking Water Crisis in Three Wards; Public Outraged
पानी की समस्या लेकर वृंदावन जोन कार्यालय में अपर नगर आयुक्त से मिलते लोग। 
वृंदावन। भीषण गर्मी में नगर निगम के तीन वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। चैतन्य विहार, परिक्रमा मार्ग एवं गौरा नगर के लोग नगर निगम कार्यालय में अपर नगर आयुक्त से मिले और पिछले कई दिन से बाधित पेयजल आपूर्ति की समस्या से अवगत कराया। लोगों ने आरोप लगाया कि निगम अधिकारी आपूर्ति में पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। गेस्टहाउस और होटलों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति की जा रही है, जबकि लोगों को घरों में पानी नहीं मिल रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम के वार्ड 21, 34, 51 के लोगों ने निगम कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। दामोदर नगर की नीतू सिंह, माया देवी ने कहा कि गेस्ट हाउसों को पानी मिल रहा है जबकि आमजन परेशान हैं। पीने के लिए खरीदकर पानी ला रहे हैं। गौरानगर निवासी व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल ने दूषित पेयजल आपूर्ति की शिकायत की। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को बोतल में भरकर लाए पानी को दिखाया। वार्ड 51 की समस्या लेकर आए महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि गोशालाओं में भी पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है।
विज्ञापन

रोष व्यक्त करने वालों में नन्ही देवी, मिथलेश गौतम, निर्मल कोहली, डिंपी शर्मा, गीता अग्रवाल, साधना, प्रेम बिहारी, हाजरा खान, गोपाल शर्मा, शारदा मिश्रा, संजय, विशाल सिंह, ज्ञानेश त्रिपाठी, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नए एसटीपी के लिए सीवर की लाइन डालने के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। उसे ठीक होेने में दो दिन का समय लगेगा। तब तक टेंकरों से प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। अन्य क्षत्रों में भी जल्द पेयजल आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। इस संबंध में जलकल विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed