फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dramatic performance on Gokula

Mathura News: गोकुला पर हुआ नाट्य मंचन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dramatic performance on Gokula
कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकर।
मथुरा। ब्रजधाम के वीर गोकुला की ऐतिहासिक गाथा पर आधारित नाट्य मंचन गोकुला का आयोजन ब्रज कला केंद्र मसानी के ऑडिटोरियम में हुआ।
विज्ञापन

मंचन का शुभारंभ सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा संचालित गीता शोध संस्थान के कोर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार, अमरनाथ गर्ल्स काॅलेज के प्राचार्य अनिल वाजपेयी ने दीप जलाकर किया। गोकुला नामक पुस्तक का विमोचन भी सांसद व अन्य गणमान्य लोगों ने किया। मुबई से आए कलाकारों ने मंचन किया।

औरंगजेब के शासन काल में हुए अत्याचारों का गोकुला व उसके साथी जाट किसानों ने न केवल मुकाबला किया बल्कि उसके सेनापति व सैनिकों को मार दिया था। बाद में सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगरा में कोतवाली के सामने औरंगजेब ने गोकुला को तलवार से टुकड़े-टुकड़े कर दिया था।
विज्ञापन


इस नाटक का लेखन व निर्देशन देव फौजदार ने किया। मंचन में शैली बंसल शाह, दीपक, प्रमोद लवानियां और कृष्णरंगम थिएटर का विशेष योगदान रहा। मंचन में तेजस यादव ने वीर गोकुला की शानदार भूमिका निभाई। जोगिंदर बोकेन, सत्यम दांगी, जिमी सलगोत्रा, अनिल कुमार, राकेश भदौरिया, बेला बारोट, महेश, पल्लबी, संजना, गौरव, आदित्य आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed