फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Drainage problem is severe, DPR will be made for drains

Mathura News: जलनिकासी की समस्या विकराल, नालों की बनेगी डीपीआर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Drainage problem is severe, DPR will be made for drains
मथुरा। जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे मथुरा को इससे निजात दिलाने की अब नए सिरे से योजना बनाई जा रही है। इसके लिए वर्तमान नालों की स्थिति और भविष्य की आवश्यकता को ध्यान में रख डीपीआर बनाने का फैसला किया गया है। साथ ही मौजूदा नालों की डी प्लीमिंग कराए जाने का भी महापौर विनोद अग्रवाल ने निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बरसात के दौरान शहर में जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। जल निकासी के पर्याप्त इंतजामों का अभाव इस समस्या को और भी गंभीर बनाए है। इसमें से कई ऐसे प्वाइंट भी हैं जो शहर को कई हिस्सों में बांट देते हैं। अनेक कॉलोनियां निचले स्थान पर होने के कारण गंभीर संकट से जूझती हैं। पिछले तीन दिन से हो रही बरसात इस स्थिति को और गंभीर बनाए हुए हैं। इसे देखते हुए जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आगामी सीजन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि बरसात के अगले सीजन में यह स्थिति फिर उत्पन्न न हो इसके लिए अभी से तैयारी की जाएगी। नए सिरे से नालों की डीपीआर बनाई जाएगी। वर्तमान में प्रमुख नालों की लंबाई 13.5 किलोमीटर है। इसमें कुछ पक्के तो कुछ कच्चे नाले भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पुल के नीचे जलभराव से निपटने के लिए मसानी और मुर्गा फाटक तक पाइप लाइन बिछाने की योजना है। कई स्थानों पर नालों पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इन्हें हटाते हुए नालों को चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही वर्तमान नालों को व्यवस्थित करने के लिए डी प्लीमिंग का भी फैसला गया गया है। इस तकनीकी से नालों की लेवलिंग की जाएगी। जहां नाले छोटे हैं उन्हें चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए अभी से कार्य योजना तैयार करते हुए जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed