Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DPRO kee kursee khaalee, nilamban aadesh ka hai intajaar

Mathura News: डीपीआरओ की कुर्सी खाली, निलंबन आदेश का है इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
DPRO kee kursee khaalee, nilamban aadesh ka hai intajaar
डीपीआरओ किरन चौधरी। - फोटो : mathura
मथुरा। बीते पांच दिनों से डीपीआरओ की कुर्सी खाली है। विजिलेंस लखनऊ की टीम ने डीपीआरओ किरन चौधरी और उनके सेवानिवृत्त चालक विजेंद्र को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। अब तक जिला प्रशासन को इसकी कोई जानकारी नहीं थी लेकिन अब विजिलेंस की ओर से डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। हालांकि प्रशासन डीपीआरओ के निलंबन आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की शिकायत पर विजिलेंस लखनऊ की टीम ने डीपीआरओ को सेवानिवृत्त चालक के साथ 70 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही डीपीआरओ की कुर्सी खाली पड़ी है। अब तक जिला प्रशासन कार्रवाई के संबंध में कोई लिखित जानकारी न होने की बात कह रहा था। इसी बीच विजिलेंस की ओर से डीएम चंद्रप्रकाश सिंह को पूरे मामले से अवगत कराया गया है। ऐसे में अब प्रशासन को भी लिखित रूप से ये जानकारी मिल गई है कि डीपीआरओ को विजिलेंस गिरफ्तार कर ले गई है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रशासन को पंचायत राज विभाग के संचालन के लिए किसी जिला स्तरीय अधिकारी को जिम्मेदारी देनी होगी। हालांकि दूसरी तरफ प्रशासन को डीपीआरओ के निलंबन आदेश का भी इंतजार है। सोमवार को जिलाधिकारी द्वारा किसी जिला स्तरीय अधिकारी को कार्यभार दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निलंबन न होने को लेकर भी हो रहीं चर्चाएं
डीपीआरओ किरन चौधरी और सेवानिवृत्त चालक विजेंद्र को गिरफ्तार करने के बाद 5 फरवरी को विशेष न्यायालय मेरठ में पेश किया गया था। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। डीपीआरओ को जेल भेजे हुए 72 घंटे से भी अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पंचायती राज निदेशालय से उन्हें निलंबित नहीं किया गया है। ऐसे में निलंबन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई हैं। दरअसल, आमतौर पर किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी के जेल में निरुद्ध होने के 48 घंटे में उसे निलंबित कर दिया जाता है लेकिन डीपीआरओ के मामले में ये नियम फिट नहीं हो रहा है। ऐसे में डीपीआरओ की लखनऊ तक पहुंच की बात भी लोग दबी जुबान से कह रहे हैं।


अवकाश के चलते नहीं पहुंची विजिलेंस टीम
मामले की जांच कर रही विजिलेंस टीम शुक्रवार को मथुरा आई थी। यहां विकास भवन में तकरीबन चार घंटे अभिलेख खंगालने के बाद टीम वापस लौट गई थी। टीम ने डीएम को सौंपे गए पत्र में कुल तीन दिन तक जांच किए जाने की बात कही थी। शनिवार को अवकाश होने के चलते टीम मथुरा नहीं पहुंची। सूत्रों के अनुसार अब सोमवार को विजिलेंस टीम विकास भवन पहुंचकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed